बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन की ताजपोशी और चुनौती, भाजपा के सफर पर एक नजर

‘भाजपा का अध्यक्ष पद कोई अलंकार की वस्तु नहीं है। ये पद नहीं दायित्व है। प्रतिष्ठा नहीं है परीक्षा है। ये सम्मान नहीं है चुनौती है। मुझे भरोसा है कि आपके सहयोग से देश की जनता के समर्थन से मैं इस जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा सकूंगा।’ स्व. अटल बिहारी वाजपेयी

आज नितिन नबीन भाजपा के 12वें अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हो गये। अब भाजपा की और पार्टी के अध्यक्ष दोनों की आयु 45 साल है। साल 1980 में बनी पार्टी आज केंद्र में बीते 12 सालों से राज कर रही है। पार्टी की देश भर में 20 राज्यों में सरकार है।

नितिन की होगी 36 महीने में 24 अग्निपरीक्षा 

नितिन नबीन को अगले 36 महीनों में 24 अग्निपरीक्षा से गुजरना है। इसमें पश्चिम बंगाल, केरल, असम, यूपी, जैसे प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव है। साल 2027 में राष्ट्रपति का चुनाव भी होगा। बीजेपी का फोकस दक्षिण में कमल खिलाने पर भी है। नितिन नबीन को पार्टी की कमान भाजपा के सशक्त दौर में मिली है। लेकिन पार्टी का गठन बेहद मुश्किल दौर में हुआ था।

जनता पार्टी से टूटकर बनी बनी भाजपा

दरअसल, मोरारजी देसाई सरकार में जनसंघ के सदस्यों की आरएसएस से संबद्धता पर सवाल खड़ा होने लगे थे। दोहरी सदस्यता से मतलब था जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ दोनों की सदस्यता का एक साथ होना। उस समय जनता पार्टी के कई नेताओं को इस दोहरी सदस्यता से एतराज था।

चार अप्रैल 1980 को जनता पार्टी ने तय किया कि पार्टी के जनसंघ के घटक के नेता यदि RSS नहीं छोड़ेंगे तो उन्हें पार्टी से बाहर किया जाएगा। 5-6 अप्रैल को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में बैठक की गई। इसमें जनसंघ और RSS से जुड़े तकरीबन 3 हजार लोगों ने भाग लिया और 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की नींव पड़ी।

अटल बिहारी बने पार्टी के पहले अध्यक्ष

अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने। उन्होंने बीजेपी की विचारधारा में गांधीवादी समाजवाद अपनाने की बात कही। जनसंघ अब बीजेपी का रूप ले चुकी थी। चुनाव चिन्ह भी बदल चुका था। दीए की जगह कमल ने ले ली।

अटल बिहारी वाजयपेयी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘भाजपा का अध्यक्ष पद कोई अलंकार की वस्तु नहीं है। ये पद नहीं दायित्व है। प्रतिष्ठा नहीं है परीक्षा है। ये सम्मान नहीं है चुनौती है। मुझे भरोसा है कि आपके सहयोग से देश की जनता के समर्थन से मैं इस जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा सकूंगा।’

अपने भाषण के आखिरी में उन्होंने कहा ‘भारत के पश्चिमी घाट को मंडित करने वाले महासागर के किनारे खड़े होकर मैं ये भविष्यवाणी करने का साहस करता हूं कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।’

समाजवादी गांधीवाद से हिंदू राष्ट्रवाद

1986 में अटल बिहारी वाजपेयी के बाद बाद लाल कृष्ण आडवाणी ने बीजेपी की बागडोर संभाली। तब भाजपा के लोकसभा में सिर्फ दो सांसद थे। आडवाणी ने तय किया कि वह भाजपा को जनसंघ की हिंदुत्ववादी विचारधारा पर वापस ले जाएंगे। राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में भाजपा शामिल होगी यह प्रस्ताव 1989 में बीजेपी का पालमपुर में पास हुआ। इसका नजीता हुआ कि बीजेपी को चुनाव में 85 सीटें आईं। भाजपा ने वीपी सिंह की सरकार को बाहर से समर्थन दिया।

भाजपा को 2 से 85 तक ले जाने वाले आडवाणी को फिर से साल 1993 में पार्टी की कमान संभाली। अब उनकी निगाह देश में पहले भाजपा प्रधानमंत्री बनाने पर थी। 1990 के दशक में भारत भारी आर्थिक व सामाजिक उथल-पुथल से गुजर रहा था। इस साल 1996 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की कमान संभाल रहे थे। 12 नवंबर 1995 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पद से लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि 1996 के लोकसभा चुनाव हम अटल बिहारी वाजपेयी की लीडरशिप में लड़ेंगे। उन्होंने नारा दिया- राजतिलक की करो तैयारी अबकी बारी अटल बिहारी। 1996 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 161 सीटें मिली। अटल बिहारी देश के पीएम बने। भाजपा पहली बार सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुई, लेकिन यह सरकार 13 दिन बाद गिर गई। 1998 में फिर चुनाव हुए। भाजपा को फिर सबसे अधिक सीटें मिली। लेकिन, यह कार्यकाल भी 13 महीने चला। 1999 में अटल बिहारी तीसरी बार पीएम बने और कार्यकाल पूरा किया।

अटल बिहारी के राजनीति से सन्यास लेने के बाद आडवाणी को पीएम इन वेटिंग बन गये। लेकिन पाकिस्तान के कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना पर दिए बयान पर वह चौतरफा घिर गए। उनकी प्रधानमंत्री बनने की हसरत अधूरी रह गई। आडवाणी सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहने वाले नेता हैं।

बीजेपी के सत्ता में आने के बाद कुशाभाऊ बने चीफ

कुशाभाऊ ठाकरे RSS से जुड़े हुए थे। 1998 में जब वे भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सत्ता में आने के कुछ महीने बाद अध्यक्ष बने, तब वे भाजपा के बाहर बहुत प्रसिद्ध नहीं थे।

स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत लेते भाजपा अध्यक्ष

लंबे समय से आरएसएस के सदस्य रहे बंगारू लक्ष्मण 2000 में भाजपा के पहले दलित अध्यक्ष बने। एक साल बाद तहलका पत्रिका के स्टिंग ऑपरेशन में उन्हें रिश्वत लेते हुए दिखाया गया, जिसके बाद लक्ष्मण ने तुरंत इस्तीफा दे दिया।

लक्ष्मण के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु से आने वाले जन कृष्णमूर्ति कार्यवाहक अध्यक्ष बने और कुछ ही समय बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में पुष्टि कर दी। एक साल बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए।

जन कृष्णमूर्ति के बाद वैंकया नायडू भाजपा अध्यक्ष चुने गए। हालांकि पूर्ण कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद नायडू ने 2004 के भारतीय आम चुनाव में एनडीए के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए से हारने के बाद इस्तीफा दे दिया। उनके बाद बाद आडवाणी को शेष समय के लिए बनाया गया। साल 2005 में विवादों के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

अध्यक्ष बने राजनाथ सिंह

वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के दो बार अध्यक्ष बने। आडवाणी के इस्तीफे के बाद उन्हें 2005 में शेष समय के लिए अध्यक्ष बनाया गया। 2006 में उन्हें पूर्ण रूप से अध्यक्ष बनाया गया। एनडीए के 2009 के भारतीय आम चुनाव हारने के बाद सिंह ने इस्तीफा दे दिया। उनका दूसरा पूर्ण कार्यकाल 2013-2014 का रहा। उनके कार्यकाल में साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को पहली बार अपने दम पर बहुमत मिला और नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने।

तब सबसे युवा अध्यक्ष बने गडकरी

(2009-2013): गडकरी 2009 में भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बने थे। लंबे समय से आरएसएस के सदस्य रहे गडकरी महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार में मंत्री और भाजपा युवा शाखा के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें आरएसएस नेतृत्व का भरपूर समर्थन प्राप्त था। गडकरी ने पूर्ति घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के अन्य आरोपों के बाद 2013 में इस्तीफा दे दिया था। 2013 में गडकरी के पद छोड़ने के बाद सिंह को दूसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुना गया।

शाह के नेतृत्व में बीजपी ने किया 300 पार

(2014-2020): भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी विश्वासपात्र अमित शाह, राजनाथ सिंह के पहले मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उनके कार्यकाल के शेष समय के लिए भाजपा अध्यक्ष बने। शाह की नियुक्ति को भाजपा पर मोदी के नियंत्रण का प्रदर्शन बताया। शाह को 2016 में पूरे तीन साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया। उनके कार्यकाल के दौरान भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत दर्ज की। बीजेपी ने इस बार 300 सीटों का आंकड़ा पार किया।

नड्डा के कार्यकाल में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार

(2020 से 2025): आरएसएस से लंबे समय से जुड़े जेपी नड्डा कॉलेज में एबीवीपी से जुड़े रहे और भाजपा की युवा शाखा में आगे बढ़े। वे हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के सदस्य चुने गए और बाद में 1998 से 2003 तक एनडीए के नेतृत्व वाली भारत सरकार में मंत्री पद पर रहे। उन्हें 2019 में भाजपा का “कार्यकारी अध्यक्ष” चुना गया और अध्यक्ष चुने जाने से पहले एक साल तक उन्होंने अमित शाह के साथ पार्टी चलाने की जिम्मेदारी साझा की। उनके कार्यकाल के दौरान भाजपा ने सहयोगी दलों की मदद से तीसरी बार सरकार बनाई।

Rate this post
Show More

Related Articles

Back to top button